{"_id":"649b1f5c9ad2d2c1120f1f75","slug":"married-woman-died-under-suspicious-condition-srawasti-news-c-104-1-slko1050-233-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
Tue, 27 Jun 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सुखलाल पुरवा निवासी एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को उसके कमरे में मिला। मृतका के पिता की सूचना पर भिनगा कोतवाली पुलिस ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ससुरालीजन घर छोड़ कर फरार हैं।भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम एकघरवा निवासी नीलम यादव (26) का विवाह पांच वर्ष पूर्व भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम सुखलाल पुरवा निवासी बलराम यादव के साथ हुआ था।
सोमवार को नीलम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में मिला। मायके वालों ने भिनगा कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार चौबे का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।