फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   mahadev

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Thu, 11 Mar 2021 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
mahadev
कटरा में बनीनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्घालु - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। महाशिवरात्रि पर बृहस्पतिवार को शिवालय हर हर महादेव व बमबम भोले के जयघोष से गूंजते रहे। सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर भोर से शुरू हुआ देवाधिदेव महादेव के जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। दिन भर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। लंबी लंबी कतारों में लगकर लोग भोले बाबा को पूजने पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर काफी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मंदिर पहुंच कर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

सुबह के समय गुलाबी ठंड के बावजूद सोहेलवा जंगल स्थित पांडव कालीन विभूतिनाथ मंदिर पर लोग भोर से ही जलाभिषेक के लिए कतारों में दिखे। मंदिर का द्वार खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता जलाभिषेक के लिए लगा। सुबह से देर शाम तक लगभग एक लाख से अधिक लोगों ने महादेव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

भिनगा नगर के राजर्षि काली मंदिर स्थित शिवालय, तीन शिवाला मंदिर, गिलौला के सदाशिव महादेव, झारखंडी महादेव, जमुनहा के जगपतीनाथ, इकौना के बेचूबाबा, कटरा के बनीनाथ महादेव मंदिर, कलेक्ट्रेट स्थित शिवाला समेत अन्य प्राचीन शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। महादेव को दूध, गंगा जल, शहद, रोली, चंदन, अक्षत, बेलपत्र, मदार, धतूर, गांजा, बेर, गन्ना, गुड़ से जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि पर सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर माता उमा व शिव का पूजन अर्चन किया। भिनगा व इकौना में शिव विवाह पर झांकी भी निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में नगरवासी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभूति नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने के कारण गुप्त गंगा व मंदिर में भारी भीड़ जमा हो गई थी। भीड़ को देखते हुए एएसपी बीसी दुबे ने विभूतिनाथ मंदिर सिरसिया पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था जांची। मंदिर परिसर में कैंप कर रहे पीएसी के जवानों तथा मौके पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पत्नी सुशीला दुबे के साथ देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक भी किया।

गिलौला। आर्य समाज गिलौला की ओर से बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि बोध उत्सव के रूप में मनाई गई। गुरुकुल विद्यालय में स्वस्ति वाचन के साथ यज्ञ व हवन पूजन हुआ। गुरुकुल के बच्चों ने गिलौला कस्बे में झांकी निकाली। झांकी का समापन गुरुकुल में हुआ। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अमरेश धर द्विवेदी, जयप्रकाश पटवा, विद्या भूषण गुप्ता, कैलाश नाथ पटवा, प्रकाश चंद समेत तमाम क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed