फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Madrasa Jamia Nooria Fatima Lilbanat sealed, accounts to be investigated

Shravasti News: मदरसा जामिया नूरिया फातिमा लिल्बनात सील, खातों की होगी जांच

Sun, 04 May 2025 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 04 May 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Madrasa Jamia Nooria Fatima Lilbanat sealed, accounts to be investigated
इकौना ​स्थित मदरसे को सील करवाते डीएम। 
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना देहात में विगत आठ वर्ष से बगैर मान्यता संचालित आवासीय मदरसा जामिया नूरिया फातिमा लिल्बनात शनिवार को सील कर दिया गया। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचे डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने अपनी उपस्थिति में मदरसे को सील कराया। वहीं मदरसे का विद्युत कनेक्शन कटवाने के साथ ही उसके खातों की जांच के निर्देश दिए। इस दौरान मदरसा प्रबंधक स्टाफ सहित लापता हो गया।
विज्ञापन

इकौना देहात में बगैर मान्यता विगत आठ वर्ष से मदरसा जामिया नूरिया फातिमा लिल्बनात का संचालन किया जा रहा था। इसका संचालन गुजरात प्रांत के ढबोई दोधरा निवासी सैयद सिराजुद्दीन हाशमी कर रहा था। यही मदरसे का प्रबंधक भी था। बृहस्पतिवार को सीओ इकौना सतीश कुमार एसडीएम ओम प्रकाश ने मदरसे की जांच की थी। जांच में पता चला कि यहां 300 छात्राएं रहकर शिक्षा ग्रहण करती हैं। इसके बावजूद मदरसे की मान्यता नहीं है। इस समाचार को अमर उजाला ने तीन मई के अंक में आठ साल से बगैर मान्यता चल रहा आवासीय मदरसा शीर्षक से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम ने एसडीएम इकौना, बीएसए अजय कुमार, राजस्व निरीक्षक रामनरेश सरोज, लेखपाल मनीष शुक्ला व थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार दुबे के साथ मौके पर पहुंचकर मदरसे के सभी कमरों में ताला लगवाने के साथ ही उसे सील करवा दिया। इतना ही नहीं मदरसा के पीछे रखी मिट्टी आदि को जेसीबी लगाकर हटवाने के साथ ही मदरसे का विद्युत कनेक्शन भी कटवा दिया गया है। इस दौरान मदरसा प्रबंधक व स्टाफ मदरसा छोड़कर लापता हो गए। उनसे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। डीएम ने बताया कि मदरसे के खातों की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed