फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Lockdown increased, police strict, Nepal border patrol increased

लॉकडाउन बढ़ा, पुलिस सख्त, नेपाल सीमा पर बढ़ी गश्त

Tue, 14 Apr 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Lockdown increased, police strict, Nepal border patrol increased
सीमा पर गस्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। लॉकडाउन बढ़ गया है। इसी के बाद प्रशासन अब पहले से ज्यादा सख्ती दिखने का प्रयास कर रहा है। पुलिस सड़क पर लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराने में जुटी है। वहीं, सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम गश्त कर रही है। इस सबके बावजूद सब्जी मंडी में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस व प्रशासन के पास कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। प्रशासन की सख्त केवल जिले की मुख्य सड़क व बाजारों में ही फिलहाल दिख रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। जबकि इससे पहले ही प्रशासन ने जिले में 30 अप्रैल तक धारा 144 को बढ़ाते हुए लॉकडाउन के दौरान किए गए सभी प्रतिबंध व नियमों को यथा स्थिति में रखा था। लॉकडाउन बढ़ जाने के बाद जिले के मुख्य मार्गों पर प्रशासन की सख्ती मंगलवार को भी साफ तौर पर दिखाई दी। भिनगा में सुबह सात बजे जहां घरों से घूमने निकलने वाले या फिर प्रतिबंधित क्षेत्र में दुकान खोलने वाले लोगों के ऊपर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
विज्ञापन

वहीं अनावश्यक वाहन लेकर घूमने वाले वाहनों के चालान काट कर अर्थदंड लगाया गया। इस सबके बावजूद यह सारी शक्ति भिनगा, इकौना के बाजारों के सड़क तक ही सिमटी रही। इसका असर नगरों की गलियां हों या फिर सब्जी मंडी व दवा की दुकानों के साथ भीड़-भाड़ वाले अन्य जगहों पर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नेपाल से जुड़ी जिले की सीमा हो या फिर गैर जनपद की सीमा। सभी जगह सख्ती मंगलवार को देखने को मिली। भारत नेपाल सीमा सोनपथरी आश्रम के निकट पुलिस के सीओ हौसला प्रसाद व एसएसबी कमांडेंट ने संयुक्त रूप से गश्त किया। पुलिस की टीम ने सोहेलवा जंगल के अंदर बने रास्तों पर भी आने जाने वाले लोगों को लॉकडाउन में घर में रहने की नसीहत दी। अन्यथा की स्थिति में गंभीर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
वहीं, बहराइच भिनगा सीमा पर सोनवा के पास बनाए गए अस्थाई बैरियर का एएसपी बीसी दुबे ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां तैनात कर्मियों को पूर्ण लॉकडाउन करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि अब केवल उन पासधारियों को जिन्हें आवश्यक कार्य के लिए बहराइच आने जाने की अनुमति दी गई है। केवल उन्हें आने जाने दिया जाए।
सब्जी मंडी में दिखी भीड़
भिनगा सब्जी मंडी में भीड़ कम नहीं हो रही है। मंगलवार को भी यहां आम लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान अधिकांश लोग न तो मास्क लगाए थे और न ही सामाजिक दूरी का पालन ही कर रहे थे। ऐसे में नगर के कुछ लोगों ने सब्जी मंडी को किसी खुले स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की थी। वहीं आज भी आम लोगों ने मंडी को नगर से बाहर जूनियर हाईस्कूल मैदान या फिर इंटर कॉलेज मैंदान में अस्थायी रूप से स्थानांतरित करने की मांग दोहराई है।
क्वारंटीन स्थल व घरों में पहुंची पुलिस
ग्राम पंचायतों के स्कूलों में क्वारंटीन स्थल बनाया गया है। इसमें बाहर से आने वाले लोगों को 14 दिनों तक रखने की व्यवस्था है। इन सभी क्वारंटीन स्थलों का मंगलवार पुलिस ने भौतिक सत्यापन किया। जिसमें रजिस्टर के अनुसार कितने लोग होने चाहिए व कितने है। उसे देखा। इसी तरह होम क्वारंटीन में रह रहे लोगों का सत्यापन उनके घरों में जाकर किया गया।

आश्रम में किया अन्न दान
सीमा क्षेत्र सोहेलवा जंगल में स्थित सोनपथरी आश्रम का सीओ हौसला प्रसाद ने निरीक्षण किया। इस दौरान आश्रम में रह रहे संतों के लिए उन्होंन खाद्यान्न उपलब्ध कराया। इसके साथ ही आश्वासन दिया कि यदि आश्रम में पुन: लॉकडाउन के दौरान खाद्यान्न की कमी हो तो इसकी सूचना उन तक पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed