फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Listen to my call, Pawansut requests again and again...

Shravasti News: सुन लो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारंबार...

Tue, 23 May 2023 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 23 May 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Listen to my call, Pawansut requests again and again...
ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर जगह-जगह हुए भंडारे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जेठ मास के तीसरे मंगलवार पर श्रद्धालुओं ने श्रीराम भक्त हनुमानजी की आराधना की। इस दौरान भक्तों ने जगह-जगह प्रसाद वितरण कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

भिनगा के हनुमानगढ़ी व राजर्षि काली मंदिर सहित जिले के विभिन्न हनुमान मंदिरों व प्रमुख स्थलों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान भिनगा नगर सहित जिले के कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण भी किया। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। इस दौरान लोगों ने हनुमानजी का पूजन कर हलवा, लड्डू आदि का भोग भी लगाया। इसी क्रम में भिनगा के नई बाजार, दहाना बस स्टैंड, खैरीमोड़, पुराने बाजार व न्यायालय गेट के सामने भक्तों ने पंडाल लगाकर लोगों को हलवा सहित छोला चावल, पूड़ी आदि का प्रसाद वितरित किया। लक्ष्मनपुर स्थित समय माता मंदिर, कुड़िया समय माता स्थान भकला में भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं, इकौना में भी भक्तों द्वारा हनुमान जी की पूजा कर प्रसाद वितरण किया गया। जमुनहा बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर सहित क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी स्थानों पर भगवान महावीर का पूजन व आरती की गई। जमुनहा, गिलौला, सिरसिया व लक्ष्मनपुर सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में भी भक्तों ने मंगल मूर्ति की आराधना कर प्रसाद वितरण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed