फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Liquor shops opened with certain conditions

कुछ शर्तों के साथ खुलीं शराब की दुकानें

Mon, 04 May 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Liquor shops opened with certain conditions
भिनगा में शराब की दुकान के बाहर बनाए गए छह फिट की दूरी पर गोले। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कुछ शर्तों के साथ जिले की सभी शराब की दुकानों को प्रशासन ने खोलने का आदेश दे दिया। सोमवार को दिए गए इस आदेश में लक्ष्मनपुर बाजार व उसके पास गढ़ी स्थित शराब व भांग की दुकान बंद रहेंगी। दुकानों का समय भी बदला गया है। इसके साथ ही शराब खरीदने में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क कवर अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें बंद कर दी गई थीं। लॉकडाउन तो अभी खत्म नहीं हुआ, लेकिन जिले में शराब की दुकानों को खोलने का आदेश डीएम ने जारी कर दिया है। इस आदेश के मुताबिक जिले में घोषित कंटेंनमेंट जोन लक्ष्मनपुर व गढ़ी स्थित पांच शराब व भांग की दुकान को छूट नहीं दी गई है। इसके साथ ही अन्य सभी दुकानों को सुबह दस से शाम सात बजे तक खोलने की अनुमति मिली है।
विज्ञापन

इन दुकानों पर पांच ग्राहक एक समय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शराब व भांग की खरीदारी कर सकेंगे। इसके साथ ही फेसकवर को अनिवार्य कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थल पर दुकान के आसपास मदिरा पान करना निषेध होगा। इसके साथ ही लाइसेंसी को सफाई, हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी। देशी मदिरा की फुटकर दुकान, मॉडल शॉप पर शराब पीने की अनुमति के साथ दुकान के अंदर के खानपान की कैंटीन भी बंद रहेगा। इस आदेश के बाद सोमवार को भिनगा में आबकारी निरीक्षक अब्दुल कैश ने सभी दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए छह फिट पर चूने से गोला बनवाए, ताकि ग्राहक समुचित देरी का ख्याल रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब की किल्लत, कई क्षेत्र की दुकानें खुली होने के बाद भी बंद
जिले में 28 अंग्रेजी शराब, 35 बियर, 62 देशी व 15 भांग की दुकान हैं। इन सभी दुकानों को मार्च में ही बंद कर दिया गया था। मार्च में क्लोजिंग होने के कारण कई दुकानें अपना कोटा पूरा करने के कारण माल को स्टाक नहीं कर पाई थीं, जिसके चलते अंग्र्रेजी की चार व देशी की सात दुकानों पर स्टाक ही नहीं है। जो खुली होने के बाद भी बंद जैसी हैं। यही स्थिति अंग्रेजी व बियर के मुख्य गोदाम एफएलटू का भी है। वहां स्टाक के नाम पर लगभग 250 पेटी बियर व अंग्रेजी शराब के नाम रेडिको रामपुर द्वारा निर्मित 28 पेटी टेट्रा ही है।

मंगलवार व बुधवार तक पहुंचेगा स्टाक
मार्च क्लोजिंग के कारण कंपनियां केवल उतना ही माल मंगवाती थीं, जितने की सेल संभावित होती थी। इसी कारण स्टाक जिले में कम है। इंडेन लगा हुआ है। मंगलवार व बुधवार तक जिले में सभी ब्रांडों का स्टाक आ जाएगा।
- पीके गिरी, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed