Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Laborer's body found near miner, accused of murder

Shravasti News: माइनर के पास मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप

Thu, 18 Sep 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 18 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Laborer's body found near miner, accused of murder
धम्मौर के जैतापुर गांव के पास खड़े ग्रामीण।
धम्मौर (सुल्तानपुर)। जैतापुर गांव में माइनर की पटरी के पास बुधवार दोपहर अमेठी जिले के पीपरपुर के टिकावर निवासी मजदूर विनोद कुमार (35) का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के छोटे भाई ने अपने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए धम्मौर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

धम्मौर थाने में शव की शिनाख्त करने पहुंचे मृतक के छोटे भाई टिकावर निवासी सूरज कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई विनोद मजदूरी करते थे। उनकी गांव के ही सोनू नट के साथ दोस्ती थी। मंगलवार रात नौ बजे विनोद घर से सोनू नट के साथ पैदल निकले थे। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। घरवालों ने सोनू नट के पास फोन मिलाया, तो उसका नंबर स्विच ऑफ बताने लगा। बुधवार दोपहर पता चला कि उनके गांव से करीब पांच किमी की दूरी पर स्थित जैतापुर के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। वह अन्य ग्रामीणों के साथ वहां पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मृतक की शिनाख्त की। सूरज ने आरोप लगाया कि सोनू नट हाल ही में जेल से छूटकर आया है। जेल से आने के बाद सोनू ने उनके भाई विनोद से मिलना-जुलना शुरू कर दिया। उसी ने बहाने से बुलाकर उनके भाई की हत्या कर दी है। धम्मौर थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हैं। प्रकरण की जांच की जा रही है।


हिरासत में ली गई मृतक की पत्नी

बताया जा रहा है कि मजदूर के छोटे भाई के तहरीर देने के बाद धम्मौर पुलिस टिकावर गांव गई। वहां पर पुलिस ने परिजनों व पड़ोस के लोगों से बातचीत की। मजदूर की पत्नी रामरती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।



दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
विनोद कुमार के कंधों पर परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। घर में उनकी पत्नी रामरती, बड़ा पुत्र शनि (07) व पुत्री राधिका (05) रहते हैं। उनकी मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed