फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   kidnap two canal workers

नहर बांधने से रोकने पर ग्रामीणों ने नहर कर्मचारियों को बनाया बंधक

Thu, 04 Aug 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
kidnap two canal workers
नहर विभाग के कर्मचारियों को बनाया बंधक - फोटो : SRAWASTI
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। केशवापुर पजावा माइनर में पानी न जाने की शिकायत पर नहर विभाग के दो कर्मचारी मौके पर आए थे। इस दौरान कर्मचारियों ने देखा कि माइनर में एक किसान द्वारा नहर का पानी रोक कर खुद का खेत सींचा जा रहा है। जिसे खोलने के लिए कर्मचारियों ने कहा। इस पर ग्रामीण द्वारा भाकियू जिलाध्यक्ष के सहयोग से कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नहर विभाग के जेई ने कर्मचारियों को मुक्त कराया। पुलिस ने भाकियू जिलाध्यक्ष सहित दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नहर विभाग के कर्मचारियों को बुधवार को सूचना मिली कि केशवापुर पजावा माइनर में पानी नहीं आ रहा है। इस पर विभागीय कर्मचारी बाबूलाल तिवारी व बाराती लाल ने मौके पर पहुंचकर नहर का जायजा लिया। इस दौरान सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम दिकौली के मजरा बभनचक निवासी गुड्डू वर्मा द्वारा केशवापुर पजावा माइनर को बांधकर व नहर की पटरी काटकर अपने खेत में पानी लगाते मिला। जिसे कर्मचारियों द्वारा खोलने को कहा गया। इस पर वहां मौजूद गुड्डू वर्मा ने अभद्रता करते हुए इसका विरोध किया। साथ ही गुड्डू ने फोन कर भारतीय किसान यूनियन के लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा, लवकुश वर्मा रतनापुर निवासी पवन वर्मा ने दोनों कर्मचारियों को बंधक बनाकर दिकौली मोड़ ले आए। जिन्हें करीब चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नहर विभाग के अवर अभियंता रामनाथ मौर्या ने समझा-बुझाकर कर्मचारियों को मुक्त कराया। इसके बाद अवर अभियंता रामनाथ मौर्या ने सोनवा थाने पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने को लेकर तहरीर दी। सोनवा पुलिस ने किसान गुड्डू वर्मा सहित भाकियू जिलाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा, लवकुश वर्मा व पवन वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं भाकियू जिलाध्यक्ष ने सोनवा थाने पर तहरीर देकर बाबूलाल तिवारी व उसके भाई राजेश तिवारी सहित एक अज्ञात पर गाली देने व मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed