{"_id":"6159f81e8ebc3e61e77de984","slug":"information-given-to-the-cadets-in-the-camp-srawasti-news-lko5984883151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप में कैडेटों को दी गई जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप में कैडेटों को दी गई जानकारियां
विज्ञापन
बौद्घ तपोस्थली का भ्रमण करते राजस्थान से आए एनसीसी कैडेट
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा (श्रावस्ती)। बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय में 51वीं यूपी एनसीसी बटालियन बलरामपुर द्वारा 16 अक्तूबर तक चलने वाले ऑल इंडिया ट्रैक कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कैडेटों को आवश्यक जानकारियां प्रदान की जा रही हैं।
कैंप में रविवार को एनसीसी बलरामपुर के कर्नल अरविंद कुमार सूद के दिशा निर्देश मेें राजस्थान डायरेक्ट्रेट के 84 एनसीसी कैडेटों को बौद्ध तपोस्थली की ऐतिहासिक जानकारी दी गई। इस दौरान हवलदार विनोद कुमार दुबे ने कहा कि कैडेटों में समाजसेवा, नेतृत्व, टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास जैसे गुणों का विकास होता है। एनसीसी कैंप देश के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किये जाते हैं, जिससे कैडेटों को महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और औद्योगिक स्थानों और सामाजिक केन्द्रों का भ्रमण करने का अवसर मिलता है। जो उनके क्षितिज का विस्तार करने व रचनात्मक कार्य करने की महत्वाकांक्षा विकसित करने में मदद करता है। एनसीसी कैडेटों को नागरिक सुरक्षा और आत्मरक्षा करना सिखाया जाता है।
इससे उनमें राष्ट्रीय भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। एनसीसी कैडेटों को प्रतिवर्ष सेना इकाइयों के साथ संबद्ध किया जाता है। जिससे उन्हें सैन्य जीवन का प्रत्यक्ष अनुभव होता है। प्रतिवर्ष चुने हुए एनसीसी कैडेटों को विदेश यात्रा पर भेजा जाता है। एनसीसी कैडेटों को पैराशूट से छलाँग लगाना और पर्वतारोहण सिखाया जाता है, जिससे उनमें साहसिक कार्य करने की क्षमता का विकास होता है। एनसीसी द्वारा प्रशिक्षित कैडेटों को सशस्त्र बलों में वरीयता दी जाती है। कई औद्योगिक संस्थान एनसीसी कैडेटों को वरीयता देते हैं। केन्द्र व राज्य सरकारें भी एनसीसी कैडेटों को नौकरी में वरीयता देती हैं। इस दौरान एनसीसी कैडेटों को गंध कुटी, आनंद बोधि, सभा मंडप, कौशांबी कुटी, शिवली स्तूप, सूर्य कुंड, अंगुलिमाल स्तूप आदि का भ्रमण कराकर उसकी ऐतिहासिक जानकारी दी गई। इस मौके पर हवलदार दीपक थापा, सीएचएम बलराम, एनओ राजेश कुमार यादव सहित एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।