{"_id":"646cf746b56b43e0c4001166","slug":"information-about-laws-made-for-security-and-self-reliance-srawasti-news-c-13-1-251170-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बने कानूनों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बने कानूनों की दी जानकारी
Tue, 23 May 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 23 May 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्ति मोबाइल टीम ने कई जगह लगाई चौपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। महिलाओं व युवतियों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को शक्ति मोबाइल टीम की ओर से कई स्थानों पर चौपाल का आयोजन किया गया।
थानों में गठित टीम व शक्ति मोबाइल की ओर से बेलवा राघव, रामपुर बंधा में चौपाल का आयोजन किया गया। बेलवा राघव में आयोजित चौपाल के दौरान महिला आरक्षी संज्ञा भारती ने महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, मातृत्व वंदना योजना आदि के बारे में जानकारी दी। भट्टपुरवा में आयोजित चौपाल के दौरान महिला आरक्षी विनीता देवी ने बालिकाओं, ग्रामीण महिलाओं व बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में जागरूक किया। सोनी देवी ने हेल्पलाइन नंबर वीमेन पाॅवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अर्जिता यादव ने कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने में परेशानी हो तो हेल्पलाइन नंबर की सहायता ले सकती हैं। संवाद