फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   In rural areas, electricity continues for the fifth day

ग्रामीण क्षेत्रों में पांचवें दिन भी गुल रही बिजली

Mon, 10 Oct 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
In rural areas, electricity continues for the fifth day
श्रावस्ती। जिले में आई बाढ़ व बरसात के कारण करीब 125 गांवों की बिजली आपूर्ति पांचवें दिन भी बाधित है। इतना ही नहीं उल्लहवा व घोलिया उपकेंद्र की सप्लाई अब भी सामान्य नहीं हो सकी है। जिससे न सिर्फ क्षेत्र के कई गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं, बल्कि लोगों के मोबाइल फोन भी बंद हैं।
विज्ञापन

जिले में होने वाली बरसात आफत बनी हुई है। इससे जमुनहा के विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा (बंजारनपुरवा) व सिरसिया के घोलिया उपकेंद्र की आपूर्ति बुधवार रात से ही बाधित है। जबकि विद्युत उपकेंद्र भंगहा, गिलौला, कटरा, इकौना, सीताद्वार व लक्ष्मनपुर की आपूर्ति भी बार-बार बाधित की जा रही है। इससे करीब 125 गांव व उनके मजरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन

ऐसे में बाढ़ व बरसात के कारण जहां इन क्षेत्रों में लोगों के घरों में विषैले जीवों का खतरा बना हुआ है। वहीं आपूर्ति बाधित होने के कारण कई मोबाइल टावर भी बंद हो गए हैं। ऐसे में न सिर्फ लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण ठप हैं। बल्कि उनके मोबाइल फोन भी बंद हैं। जिससे लोग चाह कर भी अपनों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। लगातार आपूर्ति बाधित होने से करीब चार लाख की आबादी प्रभावित है। इस बारे में अधिशाषी अभियंता विद्युत डीपी सिंह ने बताया कि सप्लाई सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास जारी है। बाढ़ व जलभराव के कारण समस्या हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed