फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Illegal mining of sand from hill drains

पहाड़ी नालों से बालू का अवैध खनन

Wed, 07 Oct 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining of sand from hill drains
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र में पड़ने वाले पहाड़ी नालों से बालू खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद बालू के अवैध कारोबार में लगे लोगों की ओर से दिन रात धड़ल्ले से अवैध खनन कर बालू को तय स्थान तक भेजा जा रहा है। वहीं चौक चौराहों पर तैनात पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

सिरसिया के भैंसाही नाले से बालू का अवैध खनन कर जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर भिनगा तहसील तिराहे के निकट बुधवार को पंचर हो गया। इसके बाद चालक ट्रॉली का पहिया खोलकर उसे बनवाने के लिए चला गया। ईदगाह व दहाना तिराहे के मध्य खड़ी इस बालू लदी ट्रॉली को सभी जिम्मेदार अधिकारी देख कर भी अनदेखा करते रहे।
विज्ञापन

यह मात्र बानगी है। ऐसे दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉली से प्रतिबंधित क्षेत्रों से बालू का अवैध खनन कर उसे महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। इसका समय समय पर खुलासा भी हो रहा है। इसके बावजूद बालू के इस अवैध कारोबार में लगे लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो इस अवैध कारोबार को हल्का लेखपाल, इलाकाई पुलिस सहित विशेष टीमों को संरक्षण प्राप्त है। इसकी जानकारी के बाद भी अधिकारी कार्रवाई से कन्नी काट रहे हैं। वहीं इस बारे में अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय ने बताया कि यदि कहीं भी अवैध खनन हो रहा है तो उसे रोकने के लिए सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed