{"_id":"6535633b2519efa5bb0b5f56","slug":"if-there-is-any-indecency-with-women-and-girls-then-complain-srawasti-news-c-104-1-slko1050-1908-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: महिलाओं व किशोरियों से हो अभद्रता तो करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: महिलाओं व किशोरियों से हो अभद्रता तो करें शिकायत
Sun, 22 Oct 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। किसी महिला, युवती, किशोरी के साथ कोई मनचला छेड़छाड़ व अभद्रता करे तो इसकी शिकायत करें। ऐसे अपराधियों को जेल भेजा जाएगा। शिकायत करने वाले का नाम पता भी गोपनीय रहेगा। यह बात रविवार को मिशन शक्ति अभियान के चौथे चरण में जिला पुलिस की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम में कही गई।
जिले में महिला सशक्तिकरण व साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत महिला बीट पुलिस अधिकारी, मिशन शक्ति व शक्ति मोबाइल टीम महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी के क्रम में भिनगा के राजर्षि काली मंदिर, इकौना के बेचू बाबा, सीताद्वार, गिलौला के पचदेवरी काली, जमुनहा के जगपति धाम सहित सिरसिया के दुर्गा मंदिर पर टीम में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने बच्चियों और महिलाओं को छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न व साइबर हिंसा जैसी अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्हें सुरक्षित व आत्मनिर्भर बनाने वाले नियम व कानून की जानकारी दी गई।
इस दौरान वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सहित निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही शक्ति दीदी ने छह से आठ वर्ष तक के बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में बताया।
विज्ञापन
इस दौरान बाल यौन हिंसा व बाल यौन शोषण के बारे में जानकारी भी दी। इस मौके पर पिंक कार्ड भी वितरित किया गया। इस दौरान मुख्य आरक्षी महिला संज्ञा भारती, आरक्षी सुषमा सिंह, सोनी देवी, आर्जिता यादव, संगीता यादव, रवीना, पूजा, जीनी तथा पम्मी शाहू मौजूद रहीं।