{"_id":"5ed28ce38ebc3e909943b5c5","slug":"husband-was-murdered-together-with-lover-srawasti-news-lko5237665174","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या
विज्ञापन
श्रावस्ती। घर लौटे प्रवासी मजदूर की हत्या पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल की थी। इसका खुलासा पुलिस ने शनिवार को किया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी सहित अन्य औजार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। हत्या के पहले प्रवासी मजदूर को शराब भी पिलाई थी।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ओरी पुरवा कोठार निवासी फूलचंद्र वर्मा (40) की दो दिन पहले गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश गांव के बाहर मिली थी। इस मामले में मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कराया था। इस घटना का खुलासा शनिवार को एसपी अनूप सिंह व एएसपी बीसी दुबे ने किया। एसपी के अनुसार मृतक फूलचंद की पत्नी मुन्नी देवी के अवैध संबंध उसके दूर के रिश्तेदार अनुपम वर्मा से करीब एक वर्ष से चल रहे थे।
इस दौरान फूलचंद्र जिले से बाहर रहकर मजदूरी करता था। लॉकडाउन में वह शहर से घर आया तो इस दौरान पत्नी के प्रेम संबंध में फूलचंद्र बाधा बन रहा था। इस पर फूलचंद्र को रास्ते से हटाने के लिए मुन्नी देवी ने प्रेमी के साथ योजना बनाई। इसके बाद फूलचंद्र को बीरबल कुट्टी पर बुलाकर उसे शराब व नशीली गोली देकर पहले नशे में धुत किया गया। इसके बाद कुल्हाड़ी से सिर और गर्दन पर चोट पहुंचा कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद पत्नी ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
इस मामले की जांच प्रभारी मल्हीपुर देवेंद्र पांडे कर रहे थे। जांच के दौरान पुलिस ने प्रेम प्रसंग की इस गुत्थी को सुलझाते हुए हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला के प्रेमी अनुपम वर्मा निवासी गौहनिया, मृतक की पत्नी मुन्नी देवी के साथ हत्या में शामिल भिनगा के इटवरिया निवासी श्रीराम को गिरफ्तार कर लिया। इस हत्या की गुत्थी सुलझाने पर एसपी ने जांच अधिकारी सहित मामले में लगी टीम को पंद्रह हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।