{"_id":"6a42bd40040c0b341307f744","slug":"heavy-rain-drenches-the-terai-region-farmers-beam-with-joy-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121257-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: झमाझम बारिश से सराबोर हुई तराई, किसानों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: झमाझम बारिश से सराबोर हुई तराई, किसानों के खिले चेहरे
Tue, 30 Jun 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
बारिश से राजकीय पशु चिकित्सालय गिलौला में भरा पानी।
श्रावस्ती। उमस व तपिश भरी गर्मी से परेशान तराईवासियों को सोमवार को भोर में हुई झमाझम बारिश से काफी राहत मिली। आसमान में छाए काले बादलों ने तराई को सराबोर कर दिया। तेज हवा के साथ घंटों हुई बारिश से अधिकतम तापमान भी पांच डिग्री लुढ़ककर कर 36 डिग्री पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 4.6 डिग्री की कमी के साथ 26 डिग्री दर्ज किया गया।
किसानों के अनुसार तराई में सोमवार तड़के हुई बारिश फसलों के लिए संजीवनी समान है। बारिश से जहां खेत में लगी धान की नर्सरी की सिंचाई हो गई तो वहीं सूखने की कगार पर पहुंची गन्ने की फसल को भी काफी फायदा हुआ है। गिलौला निवासी किसान पंकज मिश्रा, महेश कुमार, सुनील कुमार आदि ने बताया कि बारिश से सूखे पड़े खेतों में नमी आ गई है। ऐसी ही बारिश अगर एक दो दिन और हो जाती है तो धान की रोपाई शुरू हो जाएगी।
बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव
तराई में सीजन की पहली झमाझम बारिश से कई स्थानों पर जलभराव हो गया। हरदत्तनगर गिरंट बाजार में नाली निर्माण न होने से प्राथमिक स्वास्थ्य के सामने हुए जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठाना पड़ी। यही हाल रेंज कार्यालय के पास भी देखने को मिला। स्थानीय निवासी दिनेश जायसवाल, संदीप जायसवाल, बबलू आदि ने बताया कि बरसात से पहले नालों की उचित तरह से सफाई न होने के कारण ही जलनिकासी न होने से कई जगह लोगों को यह परेशानी उठाना पड़ी।