फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Health services affected by strike of contractual workers

Shravasti News: संविदा कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Fri, 16 Oct 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 16 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Health services affected by strike of contractual workers
 जिल क्षय नियंत्रण केंद्र में बंद कर्मियों के कक्ष
श्रावस्ती/वीरपुर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का हड़ताल जारी है। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं काफी प्रभावित हो रही है। विशेषकर टीबी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नियमितीकरण व वेतन विसंगति सहित अन्य समस्याओं को लेकर एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मी पांच अक्तूबर से लगातार कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। इसका सबसे अधिक असर टीबी मरीजों पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर स्थित जिला क्षय नियंत्रण केंद्र में माइक्रोस्कोपी लैब में ताला लगा मिला। इसी तरह से सीबीनॉट लैब सहित अन्य कक्ष भी बंद मिले। ऐसे में मरीजों को जांच व इलाज के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी। इलाज कराने पहुंची सलमा बेगम ने बताया कि उन्हें बलगम की जांच करानी थी, लेकिन हड़ताल की वजह से उन्हें बिना जांच के ही दवाएं लेनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

हालांकि चिकित्सक डॉ. रोहित व डॉ. आलोक चौधरी मरीजों को चिकित्सीय परामर्श देते दिखे। इसी तरह से इकौना सीएचसी में हड़ताल की वजह से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। इलाज कराने आए इरफान अहमद ने बताया कि उन्हें लगातार दूसरे दिन भी इलाज के बगैर वापस लौटना पड़ रहा है। इकौना सीएचसी में डॉ. अनिल त्रिपाठी, डॉ. शनिदेव सिंह, डॉ. अरविंद कुमार, शाहिना बानो, पूनम मौर्या, शबीन फातिमा, डॉ. शकुंतला मिश्रा, मुख्तार अली, मोहम्मद आजम, मोहम्मद वसीम, मकरध्वज राव आदि हड़ताल पर है।

 जिल क्षय नियंत्रण केंद्र में बंद कर्मियों के कक्ष

 जिल क्षय नियंत्रण केंद्र में बंद कर्मियों के कक्ष

 जिल क्षय नियंत्रण केंद्र में बंद कर्मियों के कक्ष

 जिल क्षय नियंत्रण केंद्र में बंद कर्मियों के कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed