फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Gharuni distributed to 28 thousand people in the district

जिले में 28 हजार लोगों को बांटी गई घरौनी

Sat, 25 Jun 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Gharuni distributed to 28 thousand people in the district
कलेक्ट्रेट में स्वामित्व योजना के तहत लाभार्थियों को घरौनी का वितरण करते श्रावस्ती विधायक, डीएम - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। स्वामित्व योजना के तहत शनिवार से ग्रामीणों को घरौनियों का वितरण किया जा रहा है। इसका शुभारंभ लोक भवन लखनऊ से मुख्यमंत्री ने किया। इस दौरान लोगों को ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनियों) का वितरण डिजिटल माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। जहां श्रावस्ती विधायक, डीएम व एडीएम ने लाभार्थियों को घरौनी वितरण कर इसका शुभारंभ किया। वहीं इकौना में श्रावस्ती विधायक व एसडीएम तथा जमुनहा में भाजपा जिलाध्यक्ष व एसडीएम घरौनी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि स्वामित्व योजना लोगों का भाग्य बदलने जा रही है। इस योजना में टेक्नोलॉजी की मदद लेकर ग्रामीणों को घरों का मालिकाना हक दिलाया जा रहा है। सरकारी योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है। जमीनों के कागज दिखाकर ग्रामीण बैंक से ऋण ले सकते हैं। सरकार गांव में तेज गति वाले इंटरनेट को पहुंचा रही है, जिससे रोजगार के नए रास्ते प्रशस्त होंगे।
विज्ञापन

डीएम नेहा प्रकाश ने बताया कि जिले में स्वामित्व योजना के तहत 28 हजार 882 तैयार की गई घरौनियों का वितरण मुख्यमंत्री द्वारा डिजिटल रूप से किया गया है। स्वामित्व योजना प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता, संवेदनशीलता और हर एक गरीब के लिए उनके मन में जो भाव है उस भाव को मंजूरी प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ की गयी है। इस योजना के माध्यम से किसी व्यक्ति को घर के संबंध में विवादों का सामना नहीं करना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से खेतों का वैधानिक अभिलेख खतौनी है, उसी प्रकार घर का वैधानिक अभिलेख घरौनी होगा। निश्चित ही इस योजना के संचालन से गांव घर में खुशहाली आयेगी। इस दौरान एसडीएम भिनगा प्रवेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी भूलेख आशुतोष, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ, एलआरसी विश्वनाथ, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव, एनआईसी अभियंता दीप नरायण सहित स्वामित्व योजना के लाभार्थी मौजूद रहे। वहीं इकौना में श्रावस्ती विधायक व एसडीएम आरपी चौधरी तथा जमुनहा में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा व एसडीएम सौरभ शुक्ला ने घरौनी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed