{"_id":"6339d532e116ce47f41eb0b8","slug":"gandhi-and-shashtri-jayanti-srawasti-news-lko651179537","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी व शास्त्री जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी व शास्त्री जयंती
विज्ञापन
गांधी जयंती पर पुलिस लाइन में महात्मा गांधी व शास्त्री जी को सलामी देते व जवानों को मिठाई बांटते ?
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती रविवार को जिले में मनाई गई। इस दौरान सरकारी सहित शैक्षिक संस्थानों पर ध्वजारोहण के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही कई अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
शुरूआत कलक्ट्रेट पर डीएम नेहा प्रकाश ने ध्वजारोहण कर की। छात्राओं ने बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम तथा वैष्णव वचन... की प्रस्तुति दी। डीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी की थी। उस कल्पना को सेवा भाव ढंग से ही पूरा किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों से ‘न गंदगी करेंगे न गंदगी करने देंगे’ की अपील भी की। एडीएम कुंवर पंकज ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बहुत ही धैर्यवान थे। जिन व्यक्तियों के पास धैर्य व क्रोध पर नियंत्रण है, निश्चित ही वो बहुत ही तरक्की करेंगे। धैर्य रखने एवं क्रोध के नियंत्रण की सीख हमें गांधी जी एवं शास्त्री जी से लेनी चाहिए। मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी विचार दिए।
यहां भी हुआ ध्वजारोहण
गांधी जयंती पर न्यायालय भवन पर जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव, विकास भवन पर सीडीओ अनुभव सिंह, पुलिस अधीक्षक कार्यालय व पुलिस लाइन में एसपी अरविंद कुमार मौर्य, वन कार्यालय पर डीएफओ एपी यादव सहित अन्य कार्यालयों पर विभागाध्यक्षों, शैक्षणिक संस्थाओं में प्राचार्य व व्यवस्थापकों की ओर से ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान शैक्षणिक संस्थाओं में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महात्मा गांधी व शास्त्री जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
क्रॉस कंट्री दौड़ में अव्वल रहे धर्मेंद्र
खेल विभाग की ओर से गांधी जयंती पर पांच किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें धर्मेंद्र वर्मा प्रथम, सुरेश यादव द्वितीय, विश्राम यादव यादव तृतीय रहे। वहीं बालिका वर्ग में रानी पाठक प्रथम, लक्ष्मी पाठक द्वितीय व सुहाना बानो तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम नेहा प्रकाश ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।