फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   3,517 cases settled at the National Lok Adalat.

Shravasti News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 3517 वाद

Sun, 13 Sep 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 13 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
3,517 cases settled at the National Lok Adalat.
दीवानी न्यायालय परिसर में मौजूद न्यायिक अ​धिकारी।
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को दीवानी न्यायालय सहित सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश चंद ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न न्यायालयों में सुलह-समझौते से कुल 3517 वादों का निस्तारण कर एक करोड़ पांच लाख 11 हजार रुपये जमा करवाए गए।
विज्ञापन


प्रिलिटीगेशन से संबंधित बैंक रिकवरी के 313 मामले निस्तारित कर 90,38,400 रुपये का समझौता करवाया गया। इलेक्ट्रिसिटी के 138 बाद निस्तारित कर 2.90 लाख रुपये की वसूली की गई। विभिन्न राजस्व न्यायालयों में रेवेन्यू से संबंधित 1417 मामले निस्तारित कर 4,56,058 रुपये जमा करवाए गए।
विज्ञापन

एडीजे अमित कुमार प्रजापति ने विद्युत अधिनियम के 69 वाद निस्तारित कर 2.77 लाख रुपये जुर्माना किया और 171 अन्य वाद निपटाए। सीजेएम अल्का पांडेय ने ट्रैफिक चालान के 102 वाद निस्तारित कर 1.75 लाख रुपये और छोटे अपराध (पिटी अफेंस) के 201 वाद निस्तारित कर 69,400 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एडीजे अवनीश गौतम, एडीजे अमित प्रजापति, प्राधिकरण की सचिव अनुप्रिया, प्रशासनिक अधिकारी उपेंद्र राघवेंद्र, नरेंद्र विक्रम सिंह, अभियोजन अधिकारी अतुल कुमार द्विवेदी, शेखर आदि मौजूद रहे।

दीवानी न्यायालय परिसर में मौजूद न्यायिक अधिकारी।

दीवानी न्यायालय परिसर में मौजूद न्यायिक अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed