फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Four teachers served notices after schools were found locked on Teej

Shravasti News: तीज पर विद्यालयों में ताला मिलने पर चार शिक्षकों को नोटिस

Thu, 17 Sep 2026 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Four teachers served notices after schools were found locked on Teej
15 सितंबर को प्रका​शित खबर।
गिलौला। हरितालिका तीज पर विद्यालयों से नदारद रहने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। खंड शिक्षाधिकारी गिलौला फूलचंद मौर्य ने चार शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

हरितालिका तीज के दिन सोमवार को परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति की पड़ताल की गई थी। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय एकघरवा दर्जीपुरवा में कार्यालय और शिक्षण कक्ष बंद मिले थे। यहां ड्यूटी पर तैनात शिक्षामित्र प्रभुदयाल वर्मा बेंच पर सोते मिले थे। वहीं, खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदापुर में भी ताला लटका मिला था।
विज्ञापन

इस मामले को 15 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर का संज्ञान लेते हुए खंड शिक्षाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय दर्जीपुरवा में तैनात शिक्षामित्र प्रभुदयाल वर्मा और प्रधानाध्यापक मंजरी वर्मा तथा प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदापुर के शिक्षक सुरेंद्र पांडेय और प्रधानाध्यापक पूनम पाठक को नोटिस जारी किया है। खंड शिक्षाधिकारी फूलचंद मौर्य ने बताया कि सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed