{"_id":"633f14f90adee93a0d3b7e13","slug":"flood-control-room-established-will-be-operational-for-24-hours-srawasti-news-lko6516633165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घंटे रहेगा चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घंटे रहेगा चालू
विज्ञापन
श्रावस्ती। राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शाम चार बजे तक राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर 129.20 सेंटीमीटर पहुंच गया। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से न सिर्फ अलर्ट जारी किया गया है। बल्कि कंट्रोल रूम स्थापित कर 24 घंटे संचालित करने का निर्देश गया है।
बाढ़ को देखते हुए डीएम नेहा प्रकाश के निर्देश पर उनके कार्यालय में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसके मोबाइल नंबर 8429321551 एवं 7395045570 पर 24 घंटे बाढ़ व बरसात सहित सहायता आदि के लिए सूचना दी जा सकती है।
इसके साथ ही तहसीलदार भिनगा के मोबाइल नंबर 9454416092, तहसीलदार इकौना के मोबाइल नंबर- 9454416093 व तहसीलदार जमुनहा के मोबाइल नंबर 9454416095 पर सूचना दी जा सकती है। स्वयं डीएम ने राप्ती बैराज व भखला पुल का दौरा कर जायजा लिया। साथ ही उन्होंने वीरपुर लौकिया ,शिकारी चौड़ा आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों का हाल जाना। साथ ही लोगों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। (संवाद)