{"_id":"6838bd22c9ad9e38970b07b3","slug":"fake-teacher-arrested-sent-to-jail-shravasti-news-c-104-1-srv1002-111657-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, जेल भेजा
Fri, 30 May 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 30 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। मल्हीपुर पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कला से बर्खास्त फर्जी शिक्षक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह फर्जी टीईटी व जाति प्रमाणपत्र के सहारे नौकरी कर रहा था। गिरफ्तार जालसाज के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
भिनगा के ग्राम एलहवा के मजरा धोबियन पुरवा निवासी अरुण कुमार वर्ष 2010 में सहायक शिक्षक पद पर तैनात हुए थे। अरुण कुमार ने शिक्षक की नौकरी पाने के लिए फर्जी टीईटी व जाति प्रमाणपत्र का सहारा लिया था। बाद में वह प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कला में प्रधान शिक्षक बने थे। अभिलेखों के सत्यापन में खुलासा होने पर विगत छह दिसंबर को बीएसए अजय कुमार ने इसे बर्खास्त कर दिया था। वहीं, जनवरी में बीईओ जमुनहा की ओर से अरुण कुमार के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया था। इसके बाद से जालसाज शिक्षक लापता था।
उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। बृहस्पतिवार को मल्हीपुर पुलिस ने जालसाज को मधवापुर पुल से शाहपुर कला जाने वाले कच्चे मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।