फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Explanation summoned by two interpreters on negligence

लापरवाही पर दो विवेचकों से स्पष्टीकरण तलब

Tue, 13 Oct 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Explanation summoned by two interpreters on negligence
श्रावस्ती। थानों में दर्ज मुकदमों की विवेचना में विवेचक रुचि नहीं ले रहे हैं जिससे अपराधी जहां बेखौफ घूम रहे हैं। वहीं पीड़ित न्याय के लिए अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं। इसका लगातार खुलासा हो रहा है, जिस पर विवेचकों से स्पष्टीकरण तलब किया जा रहा है। इसके बावजूद विवेचकों की कार्य प्रणाली में बदलाव नहीं दिख रहा है। इसका प्रमाण सोमवार देर शाम इकौना में देखने को मिला। जहां अपराध समीक्षा के दौरान एएसपी 32 विवेचना लंबित मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने विवेचना में लापरवाही बरतने वाले दो विवेचकों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे सोमवार शाम इकौना पहुंचे। जहां उनके द्वारा इकौना थाने अपराध समीक्षा किया गया। इस दौरान उनके द्वारा कोरोना प्रोटोकाल व सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए थाने पर तैनात विवेचको के साथ समीक्षा बैठक भी किया। इस दौरान उनके द्वारा लंबित विवेचना, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी, लंबित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण आदि की समीक्षा की गई। इस दौरान थाने में एएसपी को 32 विवेचनाएं लंबित मिली। जिस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी द्वारा विवेचना में शिथिलता बरतने वाले दो विवेचकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही अविलंब लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने, वांछित व वारंटी को गिरफ्तार करने तथा लंबित प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से तत्काल निस्तारण के लिए थानाध्यक्ष अनिल दीक्षित सहित सभी विवेचकों को निर्देश दिया। साथ ही आगामी त्यौहारों को देखते हुए कस्बा सहित गांवों में जाकर संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिया। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्कूल, कॉलेज, मार्केट में महिला सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाने का निर्देश भी दिया। इसके बाद उनके द्वारा थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, बैरक, मालखाना, भोजनालय, थाना कार्यालय में मौजूद अभिलेखों को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed