फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Experimental examination of home science completed

बीए तृतीय वर्ष गृहविज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा सम्पन्न

Mon, 05 Oct 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Experimental examination of home science completed
श्रावस्ती। एसपी चौधरी महिला महाविद्यालय खरगौरा बस्ती कटरा में सोमवार को बीए तृतीय वर्ष गृहविज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षा कराई गई। इस दौरान गृहविज्ञान विभागाध्यक्ष के नेतृत्व में परीक्षकों ने लिखित परीक्षा कराने के साथ ही मूल्यांकन भी किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की गृहविज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल के नेतृत्व में सुबह नौ बजे से लिखित परीक्षा कराई गई। इसका मूल्यांकन कर परीक्षार्थियों को अंक प्रदान किया गया। इसके बाद छात्राओं से तरह-तरह के व्यंजन बनवाए गए जिसमें कचौड़ी, छोला, शाही पनीर, चिली पनीर, रसगुल्ले, खीर, केक, दाल-चावल व सलाद शामिल रहा।
विज्ञापन

कुकिंग के बाद सभी छात्राओं की मौखिक परीक्षा ली गई। इसके बाद इसी परीक्षा केंद्र पर वासुदेव महाविद्यालय गिलौला की छात्राओं की भी प्रायोगिक परीक्षा हुई। दोनों महाविद्यालयों की छात्राओं की परीक्षा कराने के लिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय द्वारा नामित बाह्य परीक्षक के रूप में एमएलके पीजी कॉलेज के जुलोजी विभाग के डॉ. सदगुरु प्रकाश व आंतरिक परीक्षक के रूप में सबभाप पीजी कॉलेज पतरावल महाराजगंज की डॉ. किरन गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान परीक्षकों ने छात्राओं को और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्रवक्ता क्रांति वर्मा, गीता चौधरी, शैनलता द्विवेदी, शिवांगी जायसवाल, संजू, खुशबू वर्मा, दीपांजलि श्रीवास्तव, साक्षी जायसवाल, संजय कुमार, अजय कुमार व बाबादीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed