फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Examinations will be held at 43 centers in Shravasti, 20,451 candidates will appear.

Shravasti News: श्रावस्ती में 43 केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं, 20,451 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Thu, 22 Feb 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 22 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Examinations will be held at 43 centers in Shravasti, 20,451 candidates will appear.
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कक्षा कक्षों में रोल नंबर चस्पा करते ​शिक्षक।
श्रावस्ती। जिले में 43 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर के कुल 20,451 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 12,192 व इंटर के 8,259 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हैं। सकुशल नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग, पुलिस व जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी होने के दावे किए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले को 13 सेक्टरों व तीन जोन में विभाजित किया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ जेनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। तीनों एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो अपने-अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखेंगे। साथ ही चार उड़न दस्तों का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन


समस्या के लिए कंट्रोल रूम पर करें संपर्क
यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिसके मोबाइल नंबर 9454457338 पर संपर्क कर परीक्षा से संबंधित समस्याओं को लेकर संपर्क कर सकते हैं। यहां पर प्रभारी, सहायक नियंत्रणकर्ता व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश पत्र लेकर जाएं परीक्षार्थी
डीआईओएस मिथिलेश कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी बोर्ड द्वारा जारी प्रवेश पत्र लेकर पहुंचे। साथ ही यदि उपलब्ध हो तो आधार कार्ड या सरकार द्वारा जारी अन्य कोई पहचान पत्र भी अपने साथ लेकर जाएं। परीक्षा केंद्रों के अंदर किसी प्रकार की अध्ययन सामग्री, मोबाइल, हेडफोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वाच, बैग व परीक्षा को प्रभावित करने वाले अन्य इलेक्ट्रॉनिक यंत्र ले जाने पर पाबंदी है। परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में बातचीत न करें, अनुशासित व सहज रहें। तनावमुक्त होकर परीक्षा पर फोकस करें, किसी प्रकार की असुविधा होने पर अपने कक्ष निरीक्षक को अवगत कराएं।

तनाव से दूर रखने में अभिभावक करें सहयोग
जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना के प्रधानाचार्य डाॅ. भूदेश्वर पांडेय ने बताया कि परीक्षा के दौरान बच्चों में तनाव न हो इसके लिए अभिभावक उनकी मदद करें। वे अपने बच्चों से अनावश्यक अधिक अपेक्षाएं न करें, उनको स्वस्थ वातावरण दें। बच्चों के संतुलित आहार का ध्यान रखें। उन्हें तरल पेय दें और बच्चों का मनोबल बढा़एं, प्रोत्साहित करें।


प्रतिदिन सीसीटीवी कैमरा सुरक्षा की होगी समीक्षा
डीएम कृतिका शर्मा ने बोर्ड परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। केंद्र व्यवस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक अपनी उपस्थिति में डबल लाॅक खुलवाकर उस दिन निर्धारित विषय के प्रश्नपत्रों को बाहर निकाल डबल लाॅक को सील करेंगे। सभी कार्रवाई सीसीटीवी की निगरानी में होगी। इसके साथ ही प्रतिदिन सीसीटीवी, सुरक्षा, वायस रिकाॅर्डर, सुरक्षा बल की समीक्षा की जाएगी। कमी होने पर उच्च अधिकारियों को सूचना भेजी जाएगी। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी की जाएगी। बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी केवल महिला शिक्षिकाएं ही करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed