फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Electricity supply of 250 villages remained disrupted for the fourth day

चौथे दिन भी बाधित रही 250 गांवों की बिजली आपूर्ति

Sun, 09 Oct 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply of 250 villages remained disrupted for the fourth day
भचकाही गांव में तीन दिन से बिजली न होने के कारण जेनरेटर चलाकर मोबाइल चार्ज करते ग्रामीण - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले की बिजली व्यवस्था चौथे दिन भी बदहाल रही। नगरीय क्षेत्रों को छोड़ जिले के अधिकांश क्षेत्र में आपूर्ति बाधित होने के कारण करीब 250 गांव प्रभावित हैं। ऐसे में लोगों के सेलफोन भी बंद हैं। किसी तरह से मोबाइल चार्ज कराने के बाद भी कई क्षेत्रों में मोबाइल टावर बंद होने के कारण लोग अपनों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे सिरसिया व जमुनहा विकास क्षेत्र के गांव चार दिन से अंधेरे में डूबे हुए हैं। विद्युत उपकेंद्र घोलिया व उल्लहवा की आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही स्थिति भिनगा, इकौना व जमुनहा तहसील क्षेत्र के कछार में बसे गांवों की भी है। जहां जलभराव के कारण आपूर्ति चौथे दिन भी बाधित है। इससे जिले के करीब 250 गांव, एक लाख उपभोक्ता व करीब आठ लाख की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

बिजली निगम के कर्मचारी जलभराव के कारण चाह कर भी इन क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल करा पाने में खुद को अक्षम महसूस कर रहे हैं। लगातार आपूर्ति बाधित होने के कारण इन क्षेत्रों के ज्यादातर मोबाइल टावर भी बंद हैं। ऐसे में जेनरेटर आदि के सहारे मोबाइल चार्ज कराने के बाद भी नेटवर्क बाधित होने के कारण लोग न तो अपनों से संपर्क कर पा रहे हैं और न ही प्रशासन से मदद ही लेे पा रहे हैं। यह स्थिति कब सामान्य होगी इस बारे में बिजली निगम के अधिकारी खुद को कुछ बता पाने में अक्षम महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed