फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Eight people found corona infected in Shravasti

श्रावस्ती में आठ लोग मिले कोरोना संक्रमित

Wed, 14 Oct 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Eight people found corona infected in Shravasti
श्रावस्ती। जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ते जा रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या भी संतोषजनक है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं सात लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में आठ लाोग संक्रमित मिले। इसमें जमुनहा के मोहनलाल पुरवा में एक, गिलौला के तिलकपुर में एक, इकौना के अलीनगर में तीन, हरिहरपुररानी के मटखनवा में एक, लालपुर महरी में एक व सिरसिया बाजार में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन

जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं सात लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें कलेक्ट्रेट कॉलोनी निवासी एक, इकौना के कल्यानपुर निवासी एक, शास्त्रीनगर निवासी एक, श्रीजोत निवासी एक, सिरसिया बाजार निवासी एक, एसएसबी कैंप सोनपथरी निवासी एक व गिलौला के चेतियामुरार निवासी एक युवक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 1036 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 13 की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 48 एक्टिव मरीज हैं। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय एहतियात बरतना है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed