फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Efforts started for bridge on Siswara Ghat

Shravasti News: सिसवारा घाट पर पुल के लिए शुरू हाे गई कवायद

Fri, 15 Sep 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 15 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Efforts started for bridge on Siswara Ghat
सिसवारा घाट पर पुल निर्माण के लिए पहुंचने लगी सामग्री व मशीन। -संवाद
25 वर्ष से लगातार हो रही थी मांग, नाव के सहारे थे कछारवासी, तीन लाख लोगों का सुगम होगा आवागमन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गिलौला (श्रावस्ती)। इकौना व गिलौला क्षेत्र के कछार में बसे ग्रामीणों की समस्या का स्थायी समाधान होने जा रहा है। क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित सिसवारा घाट पुल के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसके निर्माण के बाद जहां गिलौला क्षेत्र के गांव सीधा मुख्यालय से जुड़ेगा। वहीं कछारवासियों की आवागमन के लिए नाव पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। इसका सीधा फायदा तीन लाख लोगों को मिलेगा।
गिलौला क्षेत्र में पड़ने वाले राप्ती नदी के सिसवारा घाट पर पुल निर्माण की करीब 25 वर्ष से मांग हो रही थी। पुल न बनने के कारण नदी पार के ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय गिलौला आने के लिए 20 किलोमीटर की गणेश परिक्रमा करनी पड़ती है। वहीं नदी पार गिलौला क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय जाने के लिए 40 से 50 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। जिला स्थापना के साथ ही सिसवारा घाट पुल निर्माण की मांग शुरू हो गई थी। अब तक गिलौला को सीधे भिनगा से जोड़ने वाले सिसवारा घाट पर लोग नाव अथवा लकड़ी व पुआल के स्वनिर्मित पुल के सहारे आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन

श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी की ओर से 51 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। इसके निर्माण के बाद जिला मुख्यालय भिनगा देवीपाटन मंडल मुख्यालय गोंडा व बहराइच के हुजूरपुर तथा कैसरगंज से सीधा जुड़ जाएगा। इससे करीब तीन लाख लोगों को सुविधा मिलेगी। पुल निर्माण के लिए निर्माण सामग्री भी पहुंचने लगी है। वहीं नदी के तट पर वाहनों के आने जाने के लिए जेसीबी से मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


275 मीटर लंबा व साढ़े सात मीटर चौड़ा होगा पुल
सेतु निगम कराएगा निर्माण राप्ती नदी के सिसवारा घाट पुल का निर्माण राज्य सेतु निगम कराएगी। यहां 275 मीटर लंबा व साढ़े सात मीटर चौड़ा पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसमें दस पिलर के साथ ही गिलौला की तरफ 500 मीटर व भिनगा की तरफ 1500 अप्रोच का निर्माण भी कराया जाएगा। पुल निर्माण का कार्य वर्ष 2025 में पूरा होगा। -भगवान सिंह सुपरवाइजर राज्य सेतु निगम संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed