{"_id":"6457dc19237047d763013a86","slug":"earths-chest-sieving-with-jcb-srawasti-news-c-13-1-221748-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जेसीबी से छलनी कर रहे धरती का सीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जेसीबी से छलनी कर रहे धरती का सीना
Sun, 07 May 2023 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 07 May 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
सेमगढ़ा जाने वाले मार्ग किनारे जेसीबी से हो रहा मिट्टी खनन
मानकों को ताक पर रख मिट्टी का हो रहा खनन, जिम्मेदार नहीं कर रहे कार्रवाई
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला क्षेत्र में माफिया जेसीबी लगा कर धरती का सीना छलनी कर रहे हैं। माफिया नियमों को दरकिनार कर न सिर्फ जेसीबी से मिट्टी खनन कर रहे हैं। बल्कि उसे डंपर पर लादकर गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। इसकी जानकारी के बाद भी खनन निरीक्षक व स्थानीय पुलिस चुप्पी साधे हुए हैं। गिलौला थाना क्षेत्र के अलीनगरा से सेमगढ़ा जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ जेसीबी से मिट्टी खनन किया जा रहा है। यह मिट्टी डंपर पर लाद कर गंतव्य को भेजी जा रही है। मिट्टी खनन के लिए शासन का निर्देश है कि तीन फिट से अधिक मिट्टी का खनन नहीं किया जा सकता है। वहीं इसके विपरीत माफिया यहां पर 10 से 15 फीट गहराई तक मिट्टी निकाल रहे हैं। इससे मार्ग के दोनों तरफ के खेत तालाब का स्वरूप ले रहे हैं। इससे बरसात में इस मार्ग के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो सकता है।
इतना ही नहीं अंधाधुंध खनन के कारण आसपास खेत की उपजाऊ मिट्टी बहकर इन गड्ढों में आएगी। जिससे आसपास के खेतों की भी उर्वरा शक्ति क्षीर्ण होगी। इसका स्थानीय किसानों की ओर से कई बार विरोध भी किया गया है। लेकिन ऊंची पहुंच व रसूख के चलते माफियाओं पर कार्रवाई नहीं हो रही है। मार्ग किनारे हो रहे इस अवैध खनन की जानकारी खनन निरीक्षक सहित स्थानीय पुलिस व तहसील प्रशासन को भी है। इसके बावजूद जिम्मेदारों की खामोशी किसानों की समस्या बढ़ा रही है। ऐसे में क्षेत्रीय किसानों ने डीएम नेहा प्रकाश व एडीएम डीपी सिंह से हस्तक्षेप कर अवैध खनन पर अंकुश लगाने की मांग की है। संवाद