फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Drone monitored by the district turning into a camp

छावनी में तब्दील रहा जिला, ड्रोन से हुई निगरानी

Fri, 20 Dec 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Drone monitored by the district turning into a camp
भिनगा के ईदगाह तिराहे पर में सुरक्षा के मद्देनजर मुस्तैद पुलिस। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। इसी को लेकर जिले में भी धारा 144 भी लागू है। ऐसे में कहीं कोई अप्रिय घटना न हो इसे लेकर जिला पुलिस सजग है। विरोध को देखते हुए शुक्रवार को पूरा जिला छावनी में तब्दील नजर आया। सभी सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं जिले को जोन व सेक्टर में बांट कर ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए जिला पुलिस विशेष एहतियात बरत रही है। शुक्रवार को जिला पुलिस ने चौकसी बरतते हुए मसजिदों, सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख बाजारों सहित ग्रामीण क्षेत्रों पर भी विशेष नजर रखी। पूरे जिले को जोन व सेक्टर में बांटकर ड्रोन से निगरानी की गई।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी सहित जिले के अन्य अधिकारी भ्रमणशील रहकर क्षेत्रों का जायजा लेते रहे। उधर प्रत्येक गांव पर निगरानी रखने के लिए पुलिस उप निरीक्षकों के साथ साथ बीट के सिपाहियों को लगाया गया है। प्रत्येक उपनिरीक्षक को अलग अलग ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एसएसबी जवानों ने भारत नेपाल सीमा पर आने जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रास्तों पर रही विशेष निगाह
जिले में वैसे तो नेपाल की ओर से आने के लिए कई रास्ते है, लेकिन दस रास्ते बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसमें सिरसिया के पैकोरी, तकिया, सुहेलवा, गब्बापुर, मोतीपुर, रनियापुर, भचकाही, तालबघौड़ा, ककरदरी, भरथा रोशनपुरवा, घोड़दौरिया एवं परसोहन प्रमुख है। जहां पुलिस की तैनाती की गई। इस दौरान पुलिस ने हर आने जाने वाले पर निगाह रखी।
एसएसबी ले रही गहन तलाशी
प्रदेश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारत नेपाल सीमा पार अघोषित रूप से बंदी की स्थिति है। आम लोगों को एसएसबी केवल आवश्यक कार्य होने पर ही सीमा पार आने जाने की सलाह दे रही है। इस दौरान सीमा पार आने जाने वालों की गहन तलाशी भी ली जा रही है।
छह जोन व 27 सेक्टरों में बंटा जिला
जिले की सुरक्षा व लोगों पर निगाह रखने के लिए पूरे जिले को छह जोन व 27 सेक्टर में बांटा गया है। सभी जोन का प्रभारी जिला स्तरीय अधिकारी को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सभी सेक्टरों में एक एक सब इंस्पेक्टर भी तैनात है। जिन पर ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस को भी तैनात किया गया है।

चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में सभी संवेदनशील स्थलों पर निगाह रखी जा रही है। इसके लिए जगह जगह पर पुलिस बल तैनात है। ड्रोन से लोगों पर निगाह भी रखा जा रहा है। - डॉ. जेबी सिंह, सीओ सीटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed