फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Heavy vehicles banned on Sirsia Road for 30 hours on Kajari Teej.

Shravasti News: कजरी तीज पर 30 घंटे तक सिरसिया मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित

Sun, 13 Sep 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 13 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles banned on Sirsia Road for 30 hours on Kajari Teej.
विभूतिनाथ मंदिर।
श्रावस्ती। कजरी तीज व कांवड़ यात्रा को लेकर आज दोपहर 12 बजे से सोमवार रात आठ बजे तक सिरसिया मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सिरसिया स्थित पांडवकालीन विभूतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं व कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए हल्के वाहनों के लिए भी एकल मार्ग व्यवस्था लागू रहेगी। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि बहराइच-भिनगा मार्ग पर भखला पुल से भिनगा तक एक लेन श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित रहेगी, जबकि दूसरी लेन वाहनों के आवागमन के लिए होगी। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए 13 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां वाहन खड़े कर उन्हें पैदल मंदिर जाना होगा। निरालानगर फायर सर्विस ग्राउंड के आगे किसी वाहन को अनुमति नहीं होगी। बलरामपुर से आने वाले वाहन पटखैली मस्जिद के आगे पार्क होंगे। मुख्य गेट से श्रद्धालु पैदल प्रवेश करेंगे। पुलिस, फायर व एंबुलेंस जैसी आपात सेवाओं को आवागमन की छूट रहेगी।
विज्ञापन

कुछ ऐसा रहेगा डावर्जन
बहराइच से भिनगा होते हुए तुलसीपुर जाने वाले वाहन लक्ष्मणनगर चौराहा, गिलौला के तिलकपुर मोड़ होकर बलरामपुर व तुलसीपुर जाएंगे। तुलसीपुर से सिरसिया, भिनगा व बहराइच के वाहन बलरामपुर, इकौना, गिलौला होकर जाएंगे। मथुरा बाजार से लक्ष्मणपुर-जोखवा होकर सिरसिया मार्ग पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। तालबघौड़ा-चिल्हरिया मोड़ से सिरसिया जाने वाले वाहन राजपुर मोड़ चौकी से आगे नहीं जाएंगे। चिल्हरिया मोड़ से भिनगा वाहन राजपुर मोड़ डायवर्ट होकर अंटा तिराहा से पहुंचेंगे। श्रद्धालु वाहन 13 निर्धारित पार्किंग स्थलों में खड़े करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed