{"_id":"69ea78b97e5aba95370ec69a","slug":"do-not-ignore-land-disputes-sp-shravasti-news-c-104-1-slko1011-119651-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद को न करें नजरंदाज : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद को न करें नजरंदाज : एसपी
Fri, 24 Apr 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसपी कार्यालय में बृहस्पतिवार को एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान जमीन के विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, महिला आदि से संबंधित 12 से अधिक शिकायतें आईं। एसपी ने सभी शिकायतों को सुनने के बाद उनके निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को भेजा। एसपी राहुल भाटी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को शिकायतों को गंभीरता से लेने व मौके पर जाकर उन्हें निस्तारित करने का निर्देश दिया है। शिकायत निस्तारण में अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलती है तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन