फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DM made weight after harvesting

फसल कटवाकर डीएम ने कराया वजन

Mon, 12 Oct 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
DM made weight after harvesting
श्रावस्ती। खरीफ फसल की पैदावार जांचने के लिए सोमवार को भिनगा तहसील के कई गांवों में एक साथ क्रॉप कटिंग कराई गई। इस दौरान कोकल गांव में डीएम व एडीएम स्वयं मौजूद रहे। वहां कई किसानों के खेतों से धान की फसल कटवाने के बाद पिटवाकर निकले अनाज का वजन कराया गया।
विज्ञापन

फसल की पैदावार जांचने के लिए क्रॉप कटिंग कराई जाती है। इस वर्ष खरीफ फसल के तहत लगाए गए धान की पैदावार को जांचने के लिए पूरे जिले में क्षेत्रवार क्रॉप कटिंग कराई जा रही है। सोमवार को डीएम टीके शिबु, एडीएम योगानंद के साथ हरिहरपुररानी विकास खंड के राजस्व ग्राम कोकल पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने किसान किशनकांत द्विवेदी, रामधीरज, छेदीराम व नासिर खान के खेत में जाकर धान की फसल अपने सामने कटवाई। इसके बाद तत्काल धान पिटवाकर उसका वजन कराया व औसत पता किया। निरीक्षण के दौरान खेतों की दूरी एक से डेढ़ किलोमीटर रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने किसानों से अपील की कि अपने खेतों में पराली न जलाएं। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तैनात लेखपालों व सचिवों को निर्देश दिया कि गांव में किसानों को अपने नजदीक के क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए प्रेरित करें ताकि किसानों को उनकी फसल का बेहतर मूल्य मिल सके। सरकार द्वारा किसानों के धान की खरीद दर प्रति क्विंटल 1868 रुपये निर्धारित की गई है।
डीएम ने किसानों से यह भी अपील की कि किसान किसी भी हाल में अपनी फसल बिचौलिए के माध्यम से न बेचें। केवल क्रय केंद्र पर ही फसल ले जाएं। यदि उन्हें अपनी फसल बेचने में असुविधा हो रही हो तो इसकी शिकायत मेरे कार्यालय में करें।

सभी किसानों की फसल हर हाल में खरीदी जाएगी। यही नहीं खरीदी गई फसल का भुगतान भी समय पर कराया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार भिनगा राजकुमार पांडे, अपर सांख्यिकी अधिकारी प्रवीन चौधरी, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed