{"_id":"6907b5a568cc3b22d00a416f","slug":"dense-fog-descends-on-the-terai-region-shravasti-news-c-104-1-slko1011-115358-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: तराई में घने कोहरे की दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: तराई में घने कोहरे की दस्तक
Mon, 03 Nov 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती में घने कोहरे में रविवार सुबह लाइट जलाकर जाता वाहन। - संवाद
श्रावस्ती/तुलसीपुर/जमुनहा। तराई में शनिवार देर रात घने कोहरे ने दस्तक दी, जो रविवार की सुबह तक जारी रहा। कोहरे का असर वाहनों की रफ्तार पर पड़ा। फॉग लाइट के सहारे वाहनों को गुजरते देखा गया। कोहरे के चलते धान की फसल गिरने की आशंका बढ़ गई है।
तराई में रविवार सुबह कोहरे के चलते सड़कों पर दृश्यता 30 से 40 मीटर रही। वाहन चालकों को फॉग लाइट के सहारे गुजरते देखा गया। सुबह के समय टहलने निकले लोगों को गर्म कपड़ों, स्वेटर, जैकेट में देखा गया। वहीं, वाहन चालक भी फुल जैकेट के साथ टोपी में नजर आए।
बारिश का दंश झेल रहे किसानों पर रविवार को कोहरे के रूप में दोहरी मार पड़ी। गिलौला निवासी किसान लाजे, सुरेश कुमार, पप्पू आदि ने बताया कि खेत में खड़ी धान की फसल कोहरे के चलते खेतों में गिरने लगी है। बीते दिनाें चली तेज हवा के चलते धान की जड़ कमजोर हो गई है। ऐसे में धान की बालियों व पत्तियों पर गिर रहे कोहरे से धान का तना भारी होकर खेत में गिर रहा है।