{"_id":"6278025cd95cb90f4846b913","slug":"dead-body-of-old-farmer-drowned-in-rapti-srawasti-news-lko629676133","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती में डूबे वृद्ध किसान का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती में डूबे वृद्ध किसान का मिला शव
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। महरौली निवासी एक वृद्ध किसान शुक्रवार को भैंस चराने राप्ती नदी पार गया था। जहां से वापस नहीं लौटा। जिसके राप्ती नदी में डूबने की आशंका जताते हुए इकौना पुलिस गोताखोरों के सहयोग से नदी में उसकी तलाश करा रही थी। जिसकी लाश घटना स्थल से कुछ दूरी पर नदी से खोज निकाली गई। जिसका पंचनामा भरा कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम महरौली निवासी रामछबीले वर्मा (65) पुत्र बच्चन वर्मा शुक्रवार सुबह भैंस चराने के लिए राप्ती नदी पार बरार में ले गया था। जहां से वापस घर नहीं लौटा था। देर शाम तक उसके वापस घर न लौटने पर परिवारीजनों द्वारा उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन वृद्ध का कहीं पता नहीं चल सका। काफी तलाश के बाद शनिवार सुबह उसकी लाठी गांव से पांच सौ मीटर दूर कोटवा गांव के निकट मिली थी। इसके बाद परिवारीजनों द्वारा घटना की जानकारी इकौना पुलिस को दी गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस परिवारीजन, ग्रामीण व स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से नदी में उसकी तलाश करा रही थी। जिसकी लाश रविवार को गांव से कुछ दूरी पर राप्ती नदी से बरामद हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं वृद्ध किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गय है।