फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dead body of a youth found on the side of the divider

Shravasti News: डिवाइडर के किनारे मिला युवक का शव

Sun, 10 May 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 10 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found on the side of the divider
तुलसीपुर। भिनगा-बहराइच मार्ग पर बरदेहरा मोड़ के पास शनिवार सुबह डिवाइडर किनारे एक युवक का शव मिला। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। कुछ ग्रामीण जहां हादसे की बात कह रहे हैं तो कुछ हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका भी जता रहे हैं।
विज्ञापन


युवक की पहचान बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखदहीर सच्चा आश्रम टेपरा निवासी नारायण (42) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि नारायण शुक्रवार रात सोनवा क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी दिनेश कुमार की बेटी की शादी में गए थे। शनिवार सुबह उनका शव बरदेहरा मोड़ के पास फोरलेन पर पड़ा मिला।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। थाना प्रभारी विशुनदेव पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। प्रथम दृष्टया हादसे में मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed