{"_id":"600dae788ebc3e2f7e66b317","slug":"daughter-i-m-sorry-i-couldn-t-bring-you-down-to-earth-srawasti-news-lko561535762","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी मुझे खेद है, मैं तुझे धरती पर न ला सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी मुझे खेद है, मैं तुझे धरती पर न ला सका
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में मसिंग बच्चियों की याद में आयोजित हुआ दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। लैंगिक असमानता के कारण जिले में 1,15,623 बालिकाएं कम हैं। इन बेटियों की या तो कुपोषण के कारण जन्म के समय मृत्यु हो गई या फिर किसी अन्य कारण से ये जन्म न ले सकीं। इसको लेकर रविवार को विकास भवन परिसर में इतने ही दीप जलाकर दो मिनट मौन रखा गया। इस दौरान ये याद किया गया कि बेटी मुझे खेद है, मैं तुझे धरती पर नहीं ला सका।
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जहां कलेक्ट्रेट में महिलाओं का सम्मान किया गया। वहीं, देर शाम विकास भवन परिसर में 1,15,623 दीप एकसाथ जलाकर उन बेटियों को याद किया गया जो किन्हीं कारणों से जन्म न ले सकीं। इसी के कारण आज जिले में लैंगिक असमानता है। इस कार्यक्रम का आयोजन डीएम टीके शिबू व सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने दीप जलाकर किया। दीप जलाने के साथ ही दो मिनट का मौन रखा गया।
इस दौरान सीडीओ ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन बेटियों को श्रद्धांजलि है। जो जन्म के समय मृत्यु को प्राप्त हो गईं या फिर अन्य कारणों से धरती पर नहीं आ सकीं। ऐसी बेटियों से मुझे कहना है कि बेटी मुझे खेद है, मैं तुझे धरती पर नहीं ला सका। इसके साथ ही हम संकल्प ले रहे हैं कि बेटियों की सुरक्षा के लिए हर कदम वैसे ही उठाएंगे, जैसे बेटों के लिए उठाते हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी किरन, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह सहित सभी अधिकारी, कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे।