फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   बिना बताए पानी पीने गए छात्र को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा

बिना बताए पानी पीने गए छात्र को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा

Sun, 17 Sep 2017 10:03 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
बिना बताए पानी पीने गए छात्र को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा
इकौना (श्रावस्ती)। विद्यालय में बिना बताए पानी पीने जाना कक्षा छह के छात्र को काफी भारी पड़ा। नाराज शिक्षक ने उसकी बेरहमी से जमकर पिटाई कर दी। इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य शिक्षकों ने इसकी जानकारी छात्र के परिवारीजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने छात्र को सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां पर हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। छात्र के भाई ने इकौना थाने में शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं शिक्षक आरोपों को निराधार बता रहा है। मामले में पुलिस तहरीर मिलने व जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

इकौना के जोरडीह में एडीआरएस गौतमबुद्ध इंटर कॉलेज संचालित है। स्कूल में विशुनापुर निवासी जिलेदार का पुत्र मुकेश कक्षा छह का छात्र है। शनिवार को मुकेश रोज की तरह विद्यालय में पढ़ने आया था। इस दौरान प्यास लगने पर वह बिना शिक्षक को बताए विद्यालय परिसर में ही लगे हैंडपंप पर पानी पीने पहुंच गया। इसके बाद जब वह वापस कक्षा में लौटा तो साइंस के टीचर बलवीर का पारा चढ़ गया। नाराज अध्यापक ने मुकेश की बेरहमी से जमकर पिटाई कर दी। इससे मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पास में मौजूद अन्य शिक्षकों ने मुकेश की हालत देखकर उसके परिवारीजनों की इसकी जानकारी दी। स्कूल पहुंचे परिवारीजनों ने घायल मुकेश को सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने छात्र की हालत गंभीर देखकर उसे बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार को पीड़ित छात्र के भाई मोहित मिश्रा ने इकौना थाने में शिक्षक बलवीर के विरुद्ध तहरीर दी है। वहीं इस संबंध में शिक्षक बलबीर का कहना है कि मुझ पर लगाए गए सारे आरोप निराधार व मनगढ़ंत हैं। मैने छात्र को नहीं पीटा। जबकि प्रभारी निरीक्षक बीके सिंह बताते हैं कि मामले की तहरीर छात्र के भाई ने दी है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed