{"_id":"6a9999178458ba0f2b0e2454","slug":"ffdh-grnoida-news-c-1-noi1095-4681960-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बीएसएफ कांस्टेबल परीक्षा में नकल करने और कराने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बीएसएफ कांस्टेबल परीक्षा में नकल करने और कराने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ कांस्टेबल परीक्षा में नकल करने और कराने वाले दो गिरफ्तार
- रफ शीट फाडक़र लिखे उत्तर, वॉशरूम में छिपाए, साथी निकालकर करने लगा नकल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईऑन परीक्षा केंद्र में मंगलवार को चल रही बीएसएफ कांस्टेबल परीक्षा के दौरान नकल का मामला सामने आया है। तीसरी शिफ्ट में परीक्षा दे रहे दो अभ्यर्थियों ने नकल करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। एक अभ्यर्थी ने रफ शीट फाडक़र उस पर कई उत्तर लिखे और उसे वॉशरूम में छिपा दिया। इसके बाद उसका साथी वॉशरूम से उत्तर लिखी शीट निकालकर परीक्षा कक्ष में ले आया और उससे नकल करने लगा। परीक्षा केंद्र पर तैनात कर्मचारियों की नजर पड़ने पर दोनों को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पूरा घटनाक्रम सामने आ गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों की पहचान फिरोजाबाद के वाजिदपुर खंजर निवासी सुवेंद्र यादव और नंगला खंजर निवासी गौरव यादव परीक्षा के रूप में हुई है। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि दोनों एक-दूसरे के पूर्व परिचित हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुवेंद्र ने नकल कराने के लिए उत्तर लिखे थे, जबकि गौरव उन उत्तरों को परीक्षा के दौरान इस्तेमाल कर रहा था।
एक साल तक नहीं दे सकेंगे बीएसएफ परीक्षा : नकल करने और कराने के आरोप में पकड़े गए दोनों अभ्यर्थियों पर कार्रवाई के साथ उनकी परीक्षा पात्रता पर भी असर पड़ा है। नियमों के तहत दोनों अब एक साल तक बीएसएफ की परीक्षा नहीं दे सकेंगे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामले में परीक्षा केंद्र की रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और बरामद सामग्री को भी साक्ष्य के तौर पर शामिल किया गया है।