{"_id":"5ba7c721867a557ffe03f918","slug":"191537722145-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस रिवॉल्वर से दरोगा ने खुद को गोली मारी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्विस रिवॉल्वर से दरोगा ने खुद को गोली मारी, मौत
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जमुनहा चौकी प्रभारी ने रविवार सुबह सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली। वे चौकी के पास बने पंचायत भवन में रहते थे। घटना के समय कमरा अंदर से बंद था। बहराइच व श्रावस्ती की फारेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। सूत्रों के मुताबिक दरोगा अवसाद में था। छुट्टी न मिलने से भी परेशान था।
सिरसिया थाना क्षेत्र के राजपुर मोड़ पुलिस चौकी पर तैनात प्रभारी मनोज कुमार यादव (42) की तैनाती एक माह पूर्व मल्हीपुर थाना की जमुनहा चौकी में प्रभारी के रूप में हुई थी। वे चंदौली जिले के बलुआ थाना अंतर्गत ग्राम हरधन के रहने वाले थे। तैनाती के समय से ही वे चौकी परिसर में स्थिति पंचायत भवन बरगदहा में रहते थे।
इसी परिसर में चौकी पर तैनात अन्य कर्मचारी भी अपना आवास बनाए थे। रविवार सुबह नौ बजे तक जब चौकी प्रभारी कमरे से बाहर नहीं निकले तो कुछ सिपाही उनके आवास पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खून कमरे से लेकर बरामदे तक फैला था।
विज्ञापन
यह देख कर सिपाहियों ने तत्काल मल्हीपुर थाना प्रभारी वकील पांडे को घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंच अंदर से बंद दरवाजे को किसी तरह से खोला। कमरे में चौकी प्रभारी की लाश जमीन पर पड़ी थी। वे नेकर बनियाइन में थे। उनकी सर्विस रिवॉल्वर की डोर उनके हाथ में लिपटी थी। गोली उनके माथे पर लगी थी।
प्रभारी निरीक्षक ने एसपी, डीएम सहित क्षेत्रीय एसडीएम को घटना की जानकारी दी। इस पर डीएम व एसपी ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। बहराइच व जिले की फारेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
सिर में लगी गोली, की जा रही जांच
चौकी प्रभारी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या की है। गोली उनके सिर के सामने लगी है। फारेंसिक टीम जांच कर रही है। परिवारीजनों को सूचना दी गई है। उन्होंने स्वयं के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई का अनुरोध किया है। घटना की जांच की जा रही है।
-अनिल कुमार राय, डीआईजी, देवीपाटन मंडल
अवसाद में था मनोज, नहीं मिल रही थी छुट्टी
मनोज काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। कुछ अन्य दिक्कतें भी उन्हें घेरी थीं। साथियों के अनुसार वे कई दिनों से छुट्टी मांग रहे थे, लेकिन उन्हें अवकाश नहीं मिल रहा था।
दो दिन पहले उनका भाई भी उनसे मिलने आया था। वह शनिवार को ही वापस हो गया था। उसके जाने के दूसरे दिन ही यह घटना हुई। वहीं, डीआईजी अनिल कुमार राय ने अवकाश न मिलने के सवाल को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि पता चला है कि मनोज निजी कारणों से परेशान था।
इलाहाबाद में रहता है परिवार
एसआई मनोज कुमार यादव 1995 में पुलिस में भर्ती हुए थे। 2017 में उनका उप निरीक्षक पद पर प्रमोशन हुआ था। 2018 में उनकी जिले में तैनाती हुई थी। उस समय वे राजपुर मोड़ पुलिस चौकी के प्रभारी बनाए गए थे। मनोज के तीन बच्चे है। परिवार इलाहाबाद में रहता है।