{"_id":"69ceb040db37ac1a800c6d4e","slug":"created-awareness-about-child-marriage-shravasti-news-c-104-1-slko1011-119136-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बाल विवाह के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बाल विवाह के प्रति किया जागरूक
Thu, 02 Apr 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। बाल श्रम, बाल विवाह व बाल भिक्षावृत्ति आदि पर रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार को एएचटी थाना प्रभारी लाल साहब सिंह ने जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने उपनिरीक्षक सतीश कुमार, श्रम विभाग के कंसल्टेंट राजेश कुमार की टीम के साथ सरदारपुर गांव में चौपाल लगाई। चौपाल में मौजूद लोगों को बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति के दुष्परिणामों की जानकारी दी। साथ ही ऐसा करवाने पर होने वाली विधिक कार्रवाई से भी अवगत करवाया। चौपाल के बाद उन्होंने हरिहरपुररानी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का भ्रमण कर बच्चों को जानकारी दी।
विज्ञापन