फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Corona infected in Shravasti

श्रावस्ती में मिला कोरोना संक्रमित

Mon, 04 May 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Corona infected in Shravasti
श्रावस्ती। कोरोना के मरीजों की संख्या जिले में बढ़ती जा रही है। सोमवार को एक और युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। अब जिले के मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। युवक में कोरोना की पुष्टि होने के बाद मुंबई से उसके साथ आए 11 अन्य लोगों के भी नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

सिरसिया विकास क्षेत्र के ग्राम बंठिहिवा निवासी 12 लोग मजदूरी करने के लिए मुंबई गए थे। सभी लोग मुंबई से पैदल व प्राइवेट साधनों से 26 अप्रैल को श्रावस्ती लौटे थे। इन्हें सोनवा थाना क्षेत्र के रतनापुर चेकपोस्ट पर पुलिस ने रोक कर उनकी थर्मल स्कैनिंग कराई थी। इसके बाद सभी को क्वारंटीन करने के लिए सिरसिया के मार्डन विद्यालय गब्बापुर भेजा गया था। वहां एक 26 वर्षीय युवक में कोरोना के लक्षण दिखे थे। जांच के लिए उसका सैंपल भेजा गया था। सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस लखनऊ से भेेजी गई रिपोर्ट में युवक में कोरोना की पुष्टि की गई। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

युवक को इलाज के लिए एल-1 हॉस्पिटल भेजा गया है। उसके साथ मुंबई से वापस लौटे 11 अन्य लोगों की जांच के लिए नमूना लखनऊ भेजा गया है।
बंठिहिवा निवासी युवक में कोरोना की पुष्टि के बाद जिलाधिकारी यशु रुस्तगी, मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव सिरसिया पहुंचे। उन्होंने गब्बापुर के मार्डन स्कूल में बने क्वारंटीन केंद्र का जायजा लिया गया। इस दौरान मातहतों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई से लौटे व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि के बाद उसे इलाज के लिए भेजा गया है। उसके साथ मुंबई से आए 11 अन्य लोगों का भी नमूना जांच के लिए भेजा है। इससे पूर्व इसी गांव के मजरा गड़रा में भी एक अधेड़ में चार दिन पूर्व कोरोना की पुष्टि हुई थी। वह भी मुंबई से लौटकर मॉडल विद्यालय गब्बापुर में क्वारंटीन था। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इनमें एक वृद्ध की मौत हो चुकी है।
- डॉ. एपी भार्गव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed