{"_id":"642874b33f202451cc064ed6","slug":"congress-workers-protested-and-handed-over-the-memorandum-srawasti-news-c-13-1-160548-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Sat, 01 Apr 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई से नाराज कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन भी सौंपा।प्रदर्शन के दौरान इकौना में उप जिलाधिकारी रोहित यादव को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष इकौना तपसी तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर राहुल गांधी पर बहुत तेज गति से कार्रवाई हुई। पूर्व प्रभारी अध्यक्ष वसीउल्लाह चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी पर सरकार ने बौखला कर कार्रवाई की है। दिलीप कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व गौतम अडानी के मध्य कबसे, क्या रिश्ता रहा, इस सवाल का जवाब आगामी लोकसभा चुनाव में देना पड़ेगा।
ज्ञापन देने वालों में विद्यामणि त्रिपाठी, राजेश्वर तिवारी, रजीउल्ला चौधरी, हमजा, हारून फैसल व मोहम्मद इसराईल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं भिनगा, सिरसिया, जमुनहा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने शनिवार को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में विद्यामणि त्रिपाठी, राजेश्वर तिवारी, रजीउल्ला चौधरी, हमजा, हारून फैसल व मोहम्मद इसराईल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं भिनगा, सिरसिया, जमुनहा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने शनिवार को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन