फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Congress and SP used minority community

Shravasti News: कांग्रेस व सपा ने अल्पसंख्यक समाज का किया इस्तेमाल

Thu, 22 Feb 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 22 Feb 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Congress and SP used minority community
श्रावस्ती। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने बुधवार को पार्टी कार्यालय भिनगा में स्नेह संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा (अवध क्षेत्र) मोहम्मद नईम मौजूद रहे।
विज्ञापन

जमाल सिद्दीकी ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों ने अल्पसंख्यक समाज, खास तौर पर मुस्लिम समाज को खिलौना बना रखा था। चाहे कांग्रेस हो चाहे समाजवादी पार्टी हो या कोई अन्य दल। इन्होंने सिर्फ भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति नफरत और भ्रम फैलाकर वोट हासिल किए, लेकिन विकास के बारे में कभी नहीं सोचा। मोहम्मद नईम ने कहा कि आजादी के बाद से अगर मुस्लिम समाज को सबसे ज्यादा लाभ मिला है तो प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में मिला है। इस दौरान भाजपा नेत्री अंजली मिश्रा, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह सहित अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed