{"_id":"647f77f5423c85de320fb88a","slug":"complete-the-development-work-on-time-dm-srawasti-news-c-13-1-275824-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पूरे कराएं विकास कार्य : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पूरे कराएं विकास कार्य : डीएम
Tue, 06 Jun 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। लक्ष्य के सापेक्ष आवंटित धनराशि का उपयोग कर निर्माणाधीन विकास के अधूरे काम को सभी संबंधित अधिकारी समय पर पूरा कराएं। विकासकार्यों में लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी डीएम ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि किसानों का ई-केवाईसी करा लें, जिससे उन्हें समय पर किसान सम्मान निधि की धनराशि भेजी जा सकें। सोलर फोटोवोल्टिक सिंचाई पंप की आपूर्ति व स्थापना को लेकर उपनिदेशक कृषि को निर्देश दिया कि जिन गौशालाओं में बिजली नहीं पहुंच रही, वहां किसानों से वार्ता कर रिपोर्ट प्रेषित करें। जिससे पानी व विद्युत दोनों की व्यवस्था किसानों एवं गोशालाओं को दी जा सके।
गौ-आश्रय केंद्रों में पशुओं को संरक्षित करने व सभी पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के लिए सीवीओ को निर्देश दिया। सीएमओ से छह माह में गोल्डन कार्ड की माहवार प्रगति रिपोर्ट मांगी। सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को एएनएम व आशा द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करने व लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने ऐसे परिषदीय विद्यालय जहां पेयजल का अभाव हो, वहां स्कूल खुलने से पहले इंतजाम करने को कहा।
आईजीआरएस, अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, प्रोबेशन, बेसिक शिक्षा विभाग, कौशल विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा कर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।