{"_id":"68b4a16db7e1d64df90a85fb","slug":"complete-the-application-of-students-by-15-september-shravasti-news-c-104-1-srv1004-113756-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 15 सितंबर तक पूर्ण कराएं छात्रों का आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 15 सितंबर तक पूर्ण कराएं छात्रों का आवेदन
Mon, 01 Sep 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। इंस्पायर मानक योजना के तहत जिले में अब तक 590 छात्रों का नामांकन किया गया है। हालांकि विभाग की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की ओर से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने व उनमें रचनात्मक सोच विकसित करने के लिए इंस्पायर मानक योजना चलाई जा रही है। प्रभारी डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत कक्षा छह से 12 तक के मेधावी छात्रों का ऑनलाइन नामांकन कराया जाता है।
उन्होंने बताया कि ये छात्र अपने नवीन सोच से नई परियोजनाओं पर लेख प्रस्तुत करते हैं। लेख व विचारों के चयनित होने पर उन्हें 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इस रकम से छात्र नवाचारों का मॉडल तैयार कर प्रदर्शनी में प्रस्तुत करते हैं। अब तक इस प्रतियोगिता के लिए कुल 590 छात्रों का नामांकन किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों को 15 सितंबर तक छात्रों का आवेदन पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। देश में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।