{"_id":"61bccf842bf92073f33d63ae","slug":"cmo-tested-the-preparations-of-hospitals-srawasti-news-lko6094116162","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपातकाल से पूर्व तैयारी जांचने के लिए हुआ माक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपातकाल से पूर्व तैयारी जांचने के लिए हुआ माक ड्रिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। कोरोना की तीसरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉक ड्रिल कराया जा रहा है। जिसके माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों का परीक्षण भी हो रहा है। इसी के क्रम में शुक्रवार को भंगहा व मल्हीपुर सीएचसी में मॉक ड्रिल कराया गया। जहां पहुंचे सीएमओ ने तैयारियों का जायजा लिया
कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को कोविड हास्पिटल भंगहा में इसका मॉकड्रिल किया गया। जिसका जायजा लेने के लिए सीएमओ डॉ. एपी भार्गव कोविड एल-2 हास्पिटल भंगहा पहुंचे।
यहां सीएमओ ने बड़ी बारीकी से हास्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हॉस्पिटल के लैब, वेंटिलेटर कक्ष, चाइल्ड केअर यूनिट, आइसोलेशन कक्ष, स्टाफ कक्ष, ऑक्सीजन मशीन, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ सफाई, स्टाफ की उपलब्धता एवं आवश्यक औषधियों की उपलब्धता शत प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सीएमओ ने कहाकि तीसरी लहर के पूर्व हमे पूरी तैयारी रखनी है। उन्होंने मौजूद सभी कर्मियों को हास्पिटल में सफाई के लिए निर्देशित किया। सीएमओ ने बताया कि बच्चों के लिए चाइल्ड केअर यूनिट भी बनाया गया है।
इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डा. संतकुमार, अधीक्षक डॉ. सत्यसरन, चीफ फार्मेसिस्ट केके श्रीवास्तव सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मी मौजूद रहे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भी मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। इस दौरान नोडल अधिकारी एवं अधीक्षक रविंद्र सोनकर, डॉ. प्रवीण, डॉ. संतोष, स्टाफ नर्स राजेश कुमार, मनीषा, राजू खान, सतीश कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रह।