{"_id":"62e180d63e50e0237f114065","slug":"clean-school-honor-to-ten-in-mission-rejuvenation-srawasti-news-lko641460973","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन कायाकल्प में दस को स्वच्छ विद्यालय का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन कायाकल्प में दस को स्वच्छ विद्यालय का सम्मान
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन कायाकल्प के तहत दस विद्यालयों को स्वच्छता के मानक पूरे करने पर स्वच्छ विद्यालय के सम्मान से नवाजा गया है। मिशन कायाकल्प के माध्यम से इन विद्यालयों में स्वच्छता के तय मानक पूरा कराने वाले डीसी सर्व शिक्षा अभियान को बीएसए व डीपीआरओ ने प्रशंसी पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले विद्यालयों में पांच विद्यालय ऐसे है, जहां पर ग्राम प्रधानों के स्तर पर किए गए विशेष प्रयास से यह मुकाम मिला है।
अधिकांश परिषदीय स्कूल जीर्णशीर्ण अवस्था में है। कही बैठने के लिए बोरे का इस्तेमाल किया जाता है तो कही पेयजल व शौचालय का संकट है। इसके बावजूद जिले में दस स्कूल ऐसे भी हैं जहां स्वच्छता से जुड़े सभी मानक पूरे हैं। मिशन कायाकल्प के माध्यम से तय निर्माण व संसाधनों से जुड़े 19 अन्य मानकों के आधार पर इन विद्यालयों को काफी हद तक आधुनिक भी बना दिया गया है। इस कार्य में डीसी सर्व शिक्षा अभियान अजीत उपाध्याय का विशेष सहयोग रहा। इसके दृष्टिगत ही बीएसए व जिला पंचायत राज अधिकारी ने संयुक्त रूप से उन्हें प्रशंसी पत्र देकर सम्मानित किया है।
कार्यक्रम में मौजूद डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इन दस विद्यालयों में पांच विद्यालय ऐसे भी शामिल रहे, जहां के प्रधानों ने व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास कर साफ सफाई से जुड़े सभी मानकों को पूरा कराया। इसमें कंपोजिट विद्यालय इकौना का चौकीदारपुरवा, मछरिहवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेचुआ, प्राथमिक विद्यालय काला व अगरडीह प्रमुख तौर पर शामिल हैं।