फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Changing stream of Rapti, cutting of Madhwapur Ghat

राप्ती की बदल रही धारा, कट रहा मधवापुर घाट का ठोकर

Mon, 19 Aug 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Changing stream of Rapti, cutting of Madhwapur Ghat
मधवापुर घाट के पास नदी की कटान से कट रहा पुल का ठोकर। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। राप्ती नदी मधवापुर घाट के पास अपना रास्ता बदल रही है। अब राप्ती सीधे सड़क की ओर रुख कर रही है। इससे सड़क कटने का खतरा बढ़ गया। वहीं राप्ती की धारा अपने डायवर्जन के साथ ही मधवापुर घाट के पुल की ठोकर को काट रही है। इससे ठोकर के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

राप्ती नदी में पड़ोसी देश नेपाल की बारिश का पानी आता है। इसके चलते राप्ती की तेज धारा के कारण उसके रास्ते में बदलाव होता रहता है। अभी हाल में आए बाढ़ के दौरान यह नदी मधवापुर घाट पुल के ठोकर को दक्षिण तरफ काटने लगी थी। जिसके बचाव के लिए उस समय प्रयास किए गए थे।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद बचाव कार्य बंद हो गया था। इसी के बाद राप्ती का जलस्तर कई बार घटा व बढ़ा। इसी बीच नदी पुल के ठोकर को पुन: काटने लगी। इससे पुल का दक्षिणी ठोकर कटकर राप्ती में कभी भी मिल सकता है। वहीं इस कटान के साथ ही राप्ती अपना रास्ता भी यहीं पर बदल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि राप्ती के रास्ते को मोड़ा न गया तो वह सीधे भिनगा-मल्हीपुर मार्ग को अपना निशाना बना लेगी। यदि इस दौरान नदी में बाढ़ की स्थिति बनती है तो यह सड़क कट सकती है। इसके साथ ही पुल भी निष्प्रयोज्य हो सकता है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड मिथलेश वर्मा बताते हैं कि कटान वाले कुछ क्षेत्र को चिन्हित किया गया है। यहां बचाव कार्य की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed