फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Cattle wandering for water in scorching heat

भीषण गर्मी में पानी के लिए भटक रहे मवेशी

Sat, 30 Apr 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Cattle wandering for water in scorching heat
खरगौरा बस्ती में सूखा पड़ा हारिया तालाब - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तराई में मौसम का पारा पूरी तरह शबाब पर है। जंगल व गांवों में बने तालाब पानी के अभाव में सूखे पड़े हैं। जिससे मवेशियों सहित जंगली जानवरों के सामने पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं शासन की ओर से दिए गए तालाबों में पानी भरवाने के आदेश का अनुपालन न होने के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन

जिले में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं पछुआ हवा के कारण लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। ऐसे में हर किसी को इससे निजात के लिए पानी की दरकार है। वहीं इसके विपरीत जिले में बने तालाबों में पानी न होने के कारण पड़ी दरार से मवेशियों व जंगली जीवों को पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। जबकि देखा जाए तो जिले में करीब नौ सौ तालाब मौजूद हैं। इनमें से मनरेगा योजना के तहत करीब साढ़े पांच सौ तालाबों का निर्माण व जीर्णोद्धार कराया गया था। जबकि वन विभाग द्वारा जंगल में जीवों को पानी उपलब्ध कराने के लिए करीब सोलह जलाशयों का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त इकौना व भिनगा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कई तालाबों पर स्थानीय लोगों द्वारा कब्जा कर भवन बना लिया गया है। वहीं जो तालाब मौजूद हैं। वह भी सुरक्षा व संरक्षा के अभाव में चढ़ते पारे के साथ अब सूख रहे हैं। जिनमें अब तक पानी भरवाने की कवायद शुरू नहीं हो सकी है। जबकि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों सहित जंगल किनारे बने तालाबों में पानी भरवाने का निर्देश दिया जा चुका है। वहीं जंगल में स्थापित तालाब व पहाड़ी नाले लगभग सूखे पड़े हैं। ऐसे में जंगली जीव जंतु पानी के लिए आबादी की ओर रुख कर रहे हैं। जिनका सामना मानवों से हो रहा है। जिससे उनके जान पर खतरा उत्पन्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब में पानी भरवाने के दिए गए आदेश की समीक्षा कराई जाएगी। यदि किसी गांव में शत प्रतिशत तालाब सूखे मिले तो संबंधित ग्राम सचिव के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। -विनय कुमार तिवारी प्रभारी सीडीओ/जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed